Home » Uncategorized » Himachal News: ‘महापौर चुनाव लिए भाजपा ने दिया विधायकों को मताधिकार…

Himachal News: ‘महापौर चुनाव लिए भाजपा ने दिया विधायकों को मताधिकार…

सोलन: नगर निगम के महापौर व उपमहापौर के चुनाव में विधायक को मिले मताधिकार पर भाजपा बेवजह शोर मचा रही है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्थानीय विधायक को नगर निगम में मत का अधिकार तो भाजपा ने दिया था, हम तो उसका पालन कर रहे हैं।

विधायकों को मत देने का बिल भाजपा लेकर आई थी, हम तो सिर्फ उसे लागू कर रहे हैं। भाजपा के नेता कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। 11 माह में तीसरी गारंटी पूरी कर दी है, लेकिन भाजपा बताए उन्होंने आपदा के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा।

2032 तक हिमाचल पूरी तरह आत्मनिर्भर बन जाएगा

मुख्यमंत्री गुरुवार को सोलन में आपदा प्रभावितों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था 2027 तक पटरी पर आ जाएगी और 2032 तक प्रदेश पूरी तरह आत्मनिर्भर बन जाएगा। इस दिशा में सरकार काम कर रही है।

Leave a Comment