



Happy Karwa Chauth 2023 Wishes: इस बार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। करवाचौथ और संकष्टी चतुर्थी व्रत इस बार 01 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ-साथ विधिनुसार पूजा-अर्चना भी करती हैं। इस खास अवसर को और खास बनाने के लिए हम कुछ विशेष बधाई संदेश लेकर आए हैं। करवा चौथ के पावन पर्व पर आप अपने साथी को इन संदेशों के साथ बधाई दें। इससे आपके प्यार और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इन संदेशों को आप अपने पार्टनर के लिए फेसबुकया व्हाट्सएप पर साझा कर सके हैं।
करवा मां के श्राप के डर से जैसे यमराज ने छोड़े उनके पति के प्राण
हे करवा माता, इस करवाचौथ पर हमारे पति को भी दो लंबी आयु का वरदान
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
जैसे वीरावती को दिया सौभाग्यवती का वरदान
मां करवा वैसे ही बनाए रखना मेरे सुहाग पर अपना आशीर्वाद
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
सुबह की किरण में सरगी मिलेगी,
आज हर पत्नी दुल्हन की तरह सजेगी।
इस व्रत से पति की उम्र बढ़ेगी,
हर सुहागिन को माता यह आशीर्वाद देंगी।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
करवा रानी करवा ले, सुघड़ सुहागन करवा ले
बना रहे अमर सुहाग हमारा, मां करवा का आशीष रहे
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
धन्य वह देवी जो पति सुख हेतु करवाचौथ का व्रत पावे
धन्य वह पति जो देवी रूप ऐसी पत्नी पावे,
धन्य वह स्वरूप जो मनुष्यता का दीप जलावे।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
करवा चौथ का पावन व्रत
आपके लिए मैंने किया है
क्योंकि आप ही के प्रेम और सम्मान ने
मेरे जीवन को नया रंग दिया है।
करवाचौथ की हार्दिक बधाई।