सोलन: धर्मपुर थाना में 25 अगस्त को वीरेन्द्र चौपड़ा निवासी कुम्हारहट्टी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 23/24-08-2023 की रात्रि को किसी अज्ञात व्यक्ति ने इनके व इसके पड़ौसी चरणजीत सिंह के घर की गैलरी के शीशे व जाली तोड़ दी व इनके घर में घुस गए। वहीं घर में घुसने के उपरान्त इस व्यक्ति ने इनके घरों के सारे नलके उखाड़ दिये व इन्हे चुराकर ले गया, जिनकी कीमत लगभग 23,000/-रू0 है । इसके अतिरिक्त यह व्यक्ति इसके घर से नकदी मु0 20,000/- रू0 भी चुराकर ले गया । जिस पर 25 अगस्त को थाना धर्मपुर में अभियोग चोरी की धाराओं में पंजीकृत किया गया था। इस अभियोग में अन्वेषण के दौरान एक बाल अपचारी की संलिप्तता पाये जाने पर उसने पुछताछ पर बतलाया था कि इसने चुराये हुये नलके सोलन में एक व्यक्ति को बेचे हैं । बाल अपचारी को रिमांड होम में भेजा गया है।उसकी दरयाफ़्त पर 29 अक्टूबर को थाना धर्मपुर की एक टीम ने आरोपी नसीर अहमद तान्त्रे जम्मू निवासी उम्र 24 वर्ष को सोलन से गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तार किये गये आरोपी को 30 अक्टूबर को अदालत में पेश करके अभी न्यायिक हिरासत भेजा गया है।चोरी किए गये नक़दी की बरामदगी की जा चुकी है। अभियोग का अन्वेषण जारी है।सोलन: धर्मपुर थाना में 25 अगस्त को वीरेन्द्र चौपड़ा निवासी कुम्हारहट्टी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 23/24-08-2023 की रात्रि को किसी अज्ञात व्यक्ति ने इनके व इसके पड़ौसी चरणजीत सिंह के घर की गैलरी के शीशे व जाली तोड़ दी व इनके घर में घुस गए। वहीं घर में घुसने के उपरान्त इस व्यक्ति ने इनके घरों के सारे नलके उखाड़ दिये व इन्हे चुराकर ले गया, जिनकी कीमत लगभग 23,000/-रू0 है । इसके अतिरिक्त यह व्यक्ति इसके घर से नकदी मु0 20,000/- रू0 भी चुराकर ले गया । जिस पर 25 अगस्त को थाना धर्मपुर में अभियोग चोरी की धाराओं में पंजीकृत किया गया था। इस अभियोग में अन्वेषण के दौरान एक बाल अपचारी की संलिप्तता पाये जाने पर उसने पुछताछ पर बतलाया था कि इसने चुराये हुये नलके सोलन में एक व्यक्ति को बेचे हैं । बाल अपचारी को रिमांड होम में भेजा गया है।उसकी दरयाफ़्त पर 29 अक्टूबर को थाना धर्मपुर की एक टीम ने आरोपी नसीर अहमद तान्त्रे जम्मू निवासी उम्र 24 वर्ष को सोलन से गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तार किये गये आरोपी को 30 अक्टूबर को अदालत में पेश करके अभी न्यायिक हिरासत भेजा गया है।चोरी किए गये नक़दी की बरामदगी की जा चुकी है। अभियोग का अन्वेषण जारी है।





