– पहले दिन टीम ए व टीम सी ने जीते लीग मुकाबले
– नशाखोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को मिला है सोलन मीडिया का साथ – गौरव सिंह
सोलन : जिला सोलन पत्रकार संघ की क्रिकेट लीग का आगाज रोमांचकारी मुकाबलों के साथ हुआ है। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर एस.पी. सोलन गौरव सिंह मुख्यातिथि व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवकुमार बतौर वशिष्ट स्थिति उपस्थित हुए है। एस.पी. गौरव सिंह ने इस मौके पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कि युवाओं से नशे से दूर रहने के लिए मैदान में जाकर खेल खेले। इससे शारीरिक विकास के साथ मानासिक विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने करीब साढ़े तीन महीनों में चिट्टे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। चिट्टे के 50 से अधिक सप्लायर गिरफ्तार किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिस तरह से सोलन की मीडिया का साथ मिल रहा है, उसके लिए हम आभारी है। नशे के खात्मे के लिए आम लोगों को आने चाहिए और पुलिस को अपने क्षेत्र में सक्रिय चिट्टा माफिया जानकारी देनी चाहिए ताकि नौजवानों को नशे के दलदल में जाने से बचाया जा सके।

इस लीग का पहला मैच टीम ए व टीम बी के बीच में खेला गया। टीम बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 5 विकेट पर 131 रन बनाए। टीम बी. को शुरूआत में दो खिलाड़ी बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद संजीव ने 3 छक्के व 4 चौक की की मदद से 46 रन बनाए। नरेश पाल ने दो छक्के व 2 चौकों की मदद से नाबाद 27 रन बनाए। टीम ए की ओर से अक्षय भट्टी ने 2, अमित, मोहन व कमलेश ने एक – एक विकेट ली।
131 रनों का पीछा करने उतरी टीम ने कमलेश की 65 रनों की आतिशी पारी से 13 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम ए ने 6 विकेट से यह मैच लिया। कमलेश के अलावा नरेन्द्र ने 19 रन बनाए। टीम बी की ओर से नरेश पाल ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए जबकि आशीष व गुलशन को एक – एक विकेट मिला। इस मैच के मैन आफ द मैच कमलेश रहे।

प्रतियोगिता का दूसरा मैच टीम ए व टीम सी के बीच खेला गया। टीम सी ने टीम ए को 59 रनों से मात दी। टीम सी ने पहले बल्लबाजी करते हुए तोमर ठाकुर की 99 रनों की आतिश पारी की मदद से निर्धारित 12 ओवरों में 165 रन बनाए जबकि रनों का पीछा करने उतरी टीम ए निधारित 12 ओवरों में तीन विकेट खोकर 106 रन ही बना पाई। टीम ए की ओर से कमलेश ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। तो वहीं प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को टीम सी व टीम बी. के बीच लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा।





