Home » Uncategorized » सुंदरनगर में 9 किलो 923 ग्राम चरस समेत दो युवक काबू…

सुंदरनगर में 9 किलो 923 ग्राम चरस समेत दो युवक काबू…

सुंदरनगर : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स स्टेट CID कुल्लू रेंज ने नशा माफिया (Drug Mafia) पर कड़ा प्रहार किया है। ताजा मामले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कुल्लू की टीम ने सुंदरनगर में 9 किलो 923 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को काबू करने में सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में बरामद की गई चरस की खेप की कीमत 50 लाख के करीब आंकी जा रही है। फ़िलहाल टास्क फोर्स द्वारा दोनों आरोपियों को सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने सुंदरनगर के पुंघ में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक आल्टो कार (HP 66A-4096) में बैठे दो युवकों से 9 किलो 923 ग्राम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की पहचान चालक गिरधारी लाल (26) पुत्र परस राम बिजल सुचेहन व अरुण कुमार (22) पुत्र मेहर चंद गांव देवी डाकघर बनोगी तहसील बंजार जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

वहीं, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने दोनों आरोपियों को सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया है। नशे की इतनी बड़ी खेप कहां ले जाई जा रही थी और कहां से लाई इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी नशे की खेप किसे देने जा रहे थे, इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ इकोनॉमिक इन्वेस्टिगेशन भी अमल में लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *