Home » Uncategorized » बेमौसमी सब्जियां उगाकर चंबा के संजीव कुमार हुए मालामाल, 5 लाख सालाना है आय

बेमौसमी सब्जियां उगाकर चंबा के संजीव कुमार हुए मालामाल, 5 लाख सालाना है आय

चंबा : चंबा विकासखंड के ग्राम पंचायत भनोता के गांव ठुकरला के संजीव कुमार बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन कर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बने हैं। संजीव कुमार माह अगस्त और सितंबर में तीन बीघा भूमि पर बेमौसमी सब्जी मटर, फ़्रांसबीन, गोभी, मूली,बेंगन, ब्रोकली ,पालक की फसल तैयार कर बाजार में अच्छी कीमत पर सब्जियां बेच रहे हैं। इस कार्य में उनके साथ चार से पांच किसान ओर भी जुड़े हैं। भनौता के किसान संजीव कुमार का कहना है कि किसान कृषि विभाग से बहुमूल्य जानकारी हासिल कर लाभ ले सकते हैं। बेशर्त जी-जान तोड़ मेहनत करें तो अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं।

संजीव कुमार ने बताया कि बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन के लिए मुझे कृषि विभाग चंबा द्वारा प्रेरित किया गया। विभाग के सहयोग एवं परामर्श से सभी प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग से यहां बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन में बेहतरीन कार्य हुआ है। मुझे बेमौसमी सब्जियों के उन्नत किस्म के बीज भी कृषि विभाग द्वारा मुहैया करवाए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा नौकरी की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं उससे बेहतर यह रहेगा कि बेरोजगार युवा भी अपनी भूमि पर बेमौसमी सब्जियां उगा कर रोजगार का साधन अपना सकते है।

अधिक क्षेत्रफल में सिंचाई की जा रही है I दूसरा सिंचाई करने में समय की बचत होती है और सही मात्रा में फसल को पानी मिलाने से पैदावार में बढ़ोतरी हो रही है।

उन्होंने बताया कि जिला चंबा का भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 692 हज़ार हैक्टेयर है, जिसमे से केवल 41.80 हज़ार हैक्टेयर भूमि पर मक्की, धान व गेहूं अनाज की फसलों की खेती की जा रही है। लेकिन अब यहां के किसानों का भी नगदी बे मौसमी सब्जियों की और उनका रुझान बढ़ रहा है और लगभग 2200 हैक्टेयर क्षेत्रफल में सब्जी उत्पादन किया जा रहा है। इससे किसानों की आर्थिकी  मजबूत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *