Home » Uncategorized » विधायकों को दिल्ली ले जाकर सहायता मांगने की कांग्रेस पार्टी में प्रथा : राकेश जंवाल

विधायकों को दिल्ली ले जाकर सहायता मांगने की कांग्रेस पार्टी में प्रथा : राकेश जंवाल

सुंदरनगर : प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मंडी में आयोजित कार्यक्रम में राहत राशि वितरण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसको लेकर मोर्चा संभालते हुए प्रदेश भाजपा कोर कमेटी सदस्य एवं विधायक सुंदरनगर राकेश जंवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पर दिल्ली जाने से डरने का बयान देना हास्यपद है।

उन्होंने कहा कि विधायकों को दिल्ली लेकर जाने की प्रथा कांग्रेस पार्टी में होगी। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष के तौर पर हैं। इसलिए जयराम ठाकुर को विधायकों को दिल्ली ले जाने की जरूरत नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर स्वयं दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर प्रदेश में आपदा से फोरलेन और नेशनल हाईवे को हुए नुकसान की जानकारी दी गई।

जयराम ठाकुर नितिन गडकरी को साथ लेकर हिमाचल आए और नुकसान का जायजा लेने के बाद केंद्र से मदद लेकर आए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर भी जयराम ठाकुर ने हर यथासंभव मदद प्रदेश को मुहैया कराई है। इसमें जयराम ठाकुर ने अहम भूमिका निभाते हुए एनडीआरएफ बटालियन, आईटीबीपी,सेना के हेलीकॉप्टर सहित अन्य सहायता आपदा के समय प्रदेश को प्रदान की गई।

राकेश जंवाल ने कहा कि जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर आपदा से हुए नुकसान को लेकर उन्हें अवगत करवाया। जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश को केंद्र सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1200 करोड़ रुपए की राहत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *