Home » Uncategorized » CM ने जाखू में किया रावण दहन, धूमधाम से मनाया बुराई की हार व अच्छाई की जीत का पर्व

CM ने जाखू में किया रावण दहन, धूमधाम से मनाया बुराई की हार व अच्छाई की जीत का पर्व

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दशहरे के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 50 फीट ऊंचे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान राम के बताए हुए रास्ते पर हम सभी को चलने का प्रयास करना चाहिए। वही, कुल्लू दशहरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार 15 देश इसमें भाग ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के एंबेसडर को भी न्योता दिया गया है। प्रदेश में आई आपदा के बाद बड़े स्तर पर दशहरे का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश आपदा की इस दौर से धीरे-धीरे उभर कर बाहर आ रहा है।

इस दौरान  मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, नगर निगम शिमला के पार्षदगण, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *