. आज 11 वें दिन भी कलम छोड़ हड़ताल जारी…
सोलन : जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ की मांगों को लेकर 11वें दिन भी कलम छोड़ हड़लात जारी रही। भाजपा नेता कसौली एवं बीडीसी अध्यक्ष सोलन भीम सिंह ने लाईव हिमाचल से बातचीत के दौरान कहा कि आज तक सरकार द्वारा इनकी कोई बात नहीं सुनी गई और ना ही इनकी मांगों को उचित समझा गया है, इनकी हड़ताल से ग्राम वालों क़ो कितनी परेशानी हो रही है ये भी सरकार ने जानना जरूरी नहीं समझा, इस साल भारी बरसात के कारण गाँवो मे इतना नुकसान हुआ है जिस की सारी भरपाई सरकार ने मनरेगा पर डाल दी है, और अब ये सारे काम जब शुरू होने थे वो भी ठप हो चुके है, इन्होंने कहा कि इन सभी जिला परिषद कर्मियों की मांग सही है । भाजपा नेता कसौली एवं बीडीसी अध्यक्ष भीम सिंह ने ये भी कहा कि कर्मचारी कों व ग्रामीण विकास मंत्रालय के कर्मचारी के काम, कार्य समय, कार्य सीमा तथा जवाबद बराबर है तो, इनको वेतन व अन्य लाभ बराबर क्यों नहीं मिलना चाहिए, पिछले वर्ष ज़ब इन लोगों ने हड़ताल की थी तब कांग्रेस पार्टी विपक्ष में थी तब इनकी मांग उचित थी अब इनकी सरकार है तो ये कह रहे है की ये तो गंभीर समस्या है मुझे याद है कांग्रेस पार्टी ने इन्हे ये कहा था कि यदि हमारी सरकार बनेगी तो पहेली केबिनेट मे आप की सभी मांगो कों मान कर आप के साथ न्याय करेंगे, बस आप हमारा साथ दें अब वो वादा कहा गया।
विपक्ष में रहते हुए नेता अक्सर ऐसे वादे कर देते हैं, जो सत्ता में आने के बाद पूरे करना मुश्किल हो जाता है.ऐसा ही वादा कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए जिला परिषद कैडर कर्मचारियों के साथ कांग्रेस ने भी किया था, जिसे पूरा करना अब सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गया है. विपक्ष में रहते हुए बतौर विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला परिषद कैडर कर्मचारियों के साथ मुलाकात की और उनकी हर मांग को सुलझाने की बात कही. अब हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस की सरकार बन चुकी है. ऐसे में कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने जो वादा किया था, उसे निभाया जाए. अब देखना ये होगा की सरकार ने जो वादा किया है वो उस वादे पर खरा उतरती है या नही ?





