Home » Uncategorized » DC-SP के साथ सीएम सुक्खू की रिव्यू मीटिंग, कोविड के दौरान दर्ज मामले वापस लेगी सरकार

DC-SP के साथ सीएम सुक्खू की रिव्यू मीटिंग, कोविड के दौरान दर्ज मामले वापस लेगी सरकार

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को सचिवालय में एसपी व डीसी के साथ बैठक कर सरकार की विकासात्मक योजनाओं और आगामी कार्यों को लेकर रिव्यू बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने कोविड के दौरान दर्ज सभी कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया है। कोविड एक महामारी थी ऐसे में जानकारी के अभाव में लोगों से गलतियां हुई हैं, जिन्हें माफ किया जाना चाहिए। इसके अलावा सरकार ने सभी डीसी-एसपी के दफ्तर ई-ऑफिस में परिवर्तित करने का भी निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अच्छे शासन के लिए अच्छे प्रशासन का होना जरूरी है। सरकारी कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आए इसके लिए सरकार टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रही है। सभी एसपी और डीसी के दफ्तर ई-ऑफिस में परिवर्तन करने का सरकार ने निर्णय लिया है। 

वहीं जातिगत जनगणना पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जातिगत जनगणना अलग है और चुनाव अलग है। हिमाचल के सभी लोगों को जाति का पता है जो फॉर्मेलिटी होगी वो करेंगे। बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि बीजेपी ने अपना दृष्टिकोण दर्शाया है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार में मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट विस्तार होना है, लेकिन कब होगा यह पार्टी हाईकमान तय करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *