Home » Uncategorized » Crypto Currency Scam मामला, आज आरोपियों को शिमला कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

Crypto Currency Scam मामला, आज आरोपियों को शिमला कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

शिमला: क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में एसआइटी की ओर से मंडी से गिरफ्तार किए गए आरोपित सुखदेव ठाकुर व हेमराज ठाकुर को मंगलवार को शिमला न्यायालय में पेश किया जाएगा। सोमवार को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद इन्हें आनलाइन शिमला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।

पुलिस को उन्हें मंगलवार को व्यक्तिगत रूप से शिमला न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए हैं। चार अक्टूबर को पालमपुर न्यायालय में पेश किए गए दोनों आरोपितों को नौ अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में गगल के इच्छी, नगरोटा बगवां, पालमपुर व देहरा के पीड़ित लोग डीआइजी उत्तरी क्षेत्र में शिकायत कर चुके हैं। क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में 24 सितंबर को पुलिस थाना पालमपुर में मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *