Home » Uncategorized » पाकिस्तान से आने वाली हीरोइन/चिट्टा के तस्कर को सोलन पुलिस ने अटारी बॉर्डर से किया गिरफ़्तार…

पाकिस्तान से आने वाली हीरोइन/चिट्टा के तस्कर को सोलन पुलिस ने अटारी बॉर्डर से किया गिरफ़्तार…

सोलन : सोलन पुलिस की स्पेशल टीम ने ज़िले में बाहरी क्षेत्रों से आने वाली हेरोइन तस्करी के मुख्य नेटवर्क्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है जिसमें एक नेटवर्क में भारत पाकिस्तान सीमा से हेरोइन चिट्टा की तस्करी करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को अटारी वाघा बॉर्डर से गिरफ़्तार कर लिया है।

एसपी सोलन योगेश रोल्टा ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 25 सितंबर को सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा चिट्टा तस्करों पर नजर रखी जा रही है। निगरानी के दौरान पाया गया कि शूलिनी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक छात्र दक्ष ठाकुर चिट्टा/हैरोईन की खरीद फरोख्त में संलिप्त है, जो यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स और अन्य युवक युवतियों को चिट्टा/हैरोईन सप्लाई करने का काम कर रहा है। यह शूलिनी यूनिवर्सिटी से एम फार्मा का कोर्स कर रहा है। जिस पर रेड़ींग पार्टी तैयार करके दक्ष ठाकुर के कमरे की तलाशी ली गई तो 23 वर्षीय दक्ष ठाकुर S/O श्री अविंद्र सिंह तह0 घनारी जि0 ऊना हि0प्र0 से क़रीब 12 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद हुई। जिस पर मुकदमा दर्ज थाना सदर करके आरोपी को गिरफ़्तार कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।बैकवर्ड लिंकेज इन्वेस्टीगेशन के दौरान आरोपी से जब इस खेप के सप्लायर के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि यह पिछले कुछ सालों से अटारी बॉर्डर के एक नशा तस्कर 23 वर्षीय Mangal Singh S/O Santokh Singh ,Sub Teh Atari Distt Amritsar Punjab के संपर्क में है और उससे लगातार हेरोइन की तस्करी हिमाचल प्रदेश में ज़िला ऊना, ज़िला मंडी और सोलन में कर रहा था।

नशा तस्कर मंगल सिंह की surveillance की गई और पता चला यह कि यह नशा तस्कर पंजाब के अमृतसर ज़िले में भारत पाकिस्तान की सीमा से 6 किमी दूर एक गाँव में रहता है और पाक़िस्तान से ड्रोन के माध्यम से आने वाली हेरोइन की तस्करी में कई सालों से संलिप्त है। इस आरोपी को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम गठित की गई। जिसने 27 सितंबर को अटारी बॉर्डर के पास भारत पाकिस्तान की सीमा के पास से आरोपी 33 वर्षीय Mangal Singh S/O Santokh Singh ,Sub Teh Atari Distt Amritsar को गिरफ़्तार करके थाना सोलन लाया गया और इसे न्यायालय में पेश करके 13 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं इस आरोपी के नेटवर्क में संलिप्त हिमाचल के अन्य तस्करों को हुए शामिलों की जाँच की गई है। और अभी मुक़दमा की जाँच अभी जारी है।

वहीं सोलन पुलिस द्वारा पिछले 3 महीनों में अभी तक बाहरी राज्यों के 32 सप्लायरों जो दिल्ली,पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें 4 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है। इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाये जा रहे चिट्टा तस्करी के 6 बड़े नेटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है जिससे सैकड़ों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *