Money Career Horoscope, 7 October 2023 : शनिवार 7 अक्टूबर को बुध के हस्त नक्षत्र में आने से मिथुन औकर मकर राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के शुभ संयोग बन रहे हैं। इन राशियों के जातकों के सम्मान में वृद्धि होगी और धन की प्राप्ति होगी। आइए देखते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा बीतेगा दिन।
मेष आर्थिक राशिफल: आपका भाग्य साथ देगा
वृष आर्थिक राशिफल: मेहमान का आगमन हो सकता है
वृष राशि के लोगों का दिन आज खुशियों से भरा रहेगा और जो भी कार्य आज करने के बारे में सोच रहे थे वे पूरे हो जाएंगे। भाग्य का साथ मिलने से हर कार्य में मनाचाहा फल प्राप्त होगा। जीवन स्तर को सुधारने के लिए नई वस्तुओं को खरीदने का विचार मन में आ सकता है। घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।
मिथुन आर्थिक राशिफल: किस्मत का पूरा साथ मिलेगा
कर्क आर्थिक राशिफल: गुस्से पर काबू करें
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन काफी दौड़भाग करनी पड़ेगी और किसी बात को लेकर आप परेशान रहेंगे। काम करने में आपका मन नहीं लगेगा और कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। आज किसी से बहस हो सकती है। ऑफिस में या घर में आपका झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि गुस्से पर काबू करें और किसी को भी अपशब्द न बोलें। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन के बारे में विचार कर सकते हैं।
सिंह आर्थिक राशिफल: आलस्य का त्याग करना पड़ेगा
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन चिंता फिक्र और परेशानी में बीतेगा। कारोबार की चिंता आपको परेशान करेगी और किसी काम के लिए आपको शहर के बाहर जाना पड़ सकता है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में सुधार के लिए आपको आलस्य का त्याग करना पड़ेगा।
कन्या आर्थिक राशिफल: बेहतरीन ऑफर मिल सकता है
कन्या राशि के लोगों का दिन आज काफी परेशानियों और समस्याओं से घिरा रहेगा और आज आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। किसी काम की वजह से आज पूरे दिन कहीं बैठकर इंतजार करना पड़ सकता है। अपने कार्यों को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन ऑफर मिल सकता है।
तुला आर्थिक राशिफल: अपने काम पर ध्यान दें
वृश्चिक आर्थिक राशिफल: झगड़े और झंझटों से छुटकारा मिलेगा
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आज आपको अचानक से किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने काम को समय से पूरा कर लें। वरना बिना वजह का प्रेशर आपके ऊपर आ सकता है। पुराने झगड़े और झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा।
धनु आर्थिक राशिफल: लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं
धनु राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं और इनको पूरा करने के लिए आपको धन का निवेश बढ़ाना पड़ सकता है। आज कहीं से लोन लेने के बारे में विचार कर सकते हैं। इस बारे में किसी अनुभवी से फैसला करके ही कोई सलाह लें। रुका हुआ धन काफी मेहनत और मशक्कत के बाद ही मिल पाएगा। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपको सम्मान मिलेगा।
मकर आर्थिक राशिफल: शुभ समाचार दिन भर प्राप्त होंगे
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मेहनत और मशक्कत वाला। परिवार के मामले में कोई फैसला आपको आज लेना पड़ सकता है। संतान के करियर के बारे में किसी से चर्चा करने के बाद ही कोई फाइनल फैसला करें। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष के लोगों से आर्थिक लाभ होगा।
कुंभ आर्थिक राशिफल: भाग्य का साथ मिलेगा
कुंभ राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आपको प्राप्त होगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है और आपके सितारे बुलंद होंगे।





