.”एक कदम स्वच्छता की ओर”
सोलन: यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं सेवा पखवाड़ा और एक नेता एक सेवा बस्ती अभियान के अंतर्गत आज प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में पूर्व विधायक व मंत्री डॉ राजीव सहजल भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र सुबाथू में स्थाननीय निवासियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। जिसके तहत मुख्य बाजार व सुबाथू गुगामाङी ग्राउंड, शहीद स्मारक व अन्य स्थानों पर सफाई की गई।

इस दौरान डॉ राजीव सहजल ने कहा कि स्वच्छ भारत देश के लिए महत्वपूर्ण है। एक मन की बात कहूंगा कि देश जागता है, जगाने वाला चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने एक आहव्न किया और पूरा देश झाडू लेकर निकल गया, जो बहुत अच्छी बात है।

उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता हम सबके लिए बहुत आवश्यक है इसलिए हम सभी को स्वच्छता कार्यक्रम में अपना पूरा सहयोग देना चाहिए। क्योंकि साफ-सफाई से हम अपने जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत। सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। स्वच्छता सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए ।




