Home » Uncategorized » अन्हेच स्कूल के बच्चों को दी आपदा प्रबंधन की जानकारी…

अन्हेच स्कूल के बच्चों को दी आपदा प्रबंधन की जानकारी…

सोलन : सोलन के हाई स्कूल अन्हेच में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय अपना बचाव कैसे करना है, इसके बारे में व्यवहारिक जानकारी दी गई।


हाई स्कूल अन्हेच में आपदा प्रबंधन समिति अध्यक्ष व मुख्य अध्यापक निशिकांत व आपदा प्रबंधन समिति की प्रभारी सीमा कांटा ने बताया कि जागरूकता कार्यशाला के पहले फेज में सभी अभिभावकों व एसएमसी के सदस्यों को जगारूक किया गया, जबकि दूसरे फेज में शनिवार को सभी विद्यार्थियों व शैक्षिक व गैर शैक्षिक वर्ग द्वारा मॉक ड्रिल की गई। इसमें खोज व बचाव दल के प्रभारी मनोहर लाल तथा प्राथमिक उपचार टीम की प्रभारी राधिका शर्मा द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया । बच्चों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार किया गया । स्कूल प्रांगण में देवदार की पांच वृक्ष लगाए गए जिसकी देखभाल व रखरखाव की जिम्मेवारी पाठशाला के प्रत्येक अध्यापक व उनकी कक्षाओं ने ली पाठशाला के निम्न अध्यापकों ने भी इस क्रिया गतिविधि में भाग लिया। इस मौके पर शास्त्री मुनीलाल, विजय कुमार,रंजना तथा प्राथमिक पाठशाला की सभी अध्यापिकाओं ने इसमें बढ़-चढक़र भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *