Home » Uncategorized » पुलिस ने 2 किलो 485ग्राम अफीम के साथ तस्कर किया गिरफ़्तार

पुलिस ने 2 किलो 485ग्राम अफीम के साथ तस्कर किया गिरफ़्तार

सोलन: पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत पुलिस टीम सुराग बुरारी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत इलाके में गश्त कर रही उसी दौरान करीब शाम 5.30 बजे शाम गुप्त सूचना के आधार पर उक्त टीम द्वारा गलोग की तरफ से आ रही आल्टो 800 कार को चैकिंग के लिये रोका गया तो गाडी उपरोक्त के चालक ने पुछने पर पुलिस टीम को अपना नाम बाबू राम निवासी बिलासपुर बतलाया। जब कार की तलाशी ली गई तो कार के सीट कवर में एक कैरी बैग के अन्दर 4 पैकेट्स रखे हुए थे जो बरामद कर लिए गए है। जब इन पैकेट्स को चैक किया गया तो इन चारों पैकेटों में अफीम पाई गई। जिसे तोलने पर यह अफीम का कुल वजन 02 किलो 485 ग्राम पाया गया। वही इस सन्दर्भ में थाना अर्की में अभियोग पंजीकृत करके उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *