Home » Uncategorized » आपदा का जायदा लेने आज हिमाचल आएंगी Priyanka Gandhi Vadra, सीएम सुक्खू भी रहेंगे साथ

आपदा का जायदा लेने आज हिमाचल आएंगी Priyanka Gandhi Vadra, सीएम सुक्खू भी रहेंगे साथ

शिमला: कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में जुलाई महीने में आई बाढ़ के चलते जहां केंद्र सरकार के नेताओं के द्वारा भी हिमाचल प्रदेश का दौरा किया गया. वहीं, अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रदेश का दौरा करने के लिए यहां पर आ रही हैं. आज राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश का दौरा करेगी. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भी मौजूद रहेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के साथ चंडीगढ़ हवाई अड्डा से भुंतर हवाई अड्डा पहुंचेगी. यहां से वाहन के माध्यम से प्रियंका गांधी कुल्लू रामशिला, पतलीकूहल होते हुए मनाली का दौरा करेंगी. वहीं, ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का भी प्रियंका गांधी के द्वारा निरीक्षण किया जाएगा. करीब 12:00 बजे मनाली के सासे हेलीपैड से प्रियंका गांधी जिला मंडी की ओर रवाना हो जाएंगी और शाम तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के साथ निरीक्षण भी किया जाएगा. आज शाम प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा में अपने घर पर रुकेंगी. बुधवार को वह शिमला में भी आपदा प्रभावितों से बातचीत कर सकती हैं. हालांकि उनका बुधवार का कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर नहीं आया है.

गौर रहे कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया गया था. वहीं बीते दिनों ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के द्वारा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ में मुलाकात की गई थी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने नरेंद्र मोदी प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा राज्य घोषित करने का आग्रह किया है. इसके अलावा प्रदेश सरकार को विशेष पैकेज देने की भी मांग रखी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *