Home » ताजा खबरें » “मेरी माटी, मेरा देश”

“मेरी माटी, मेरा देश”

सोलन : सोलन के कुमारहट्टी ग्राम केंद्र अनहेच में कसौली मंडल के अध्यक्ष मदन मोहन मेहता  की अध्यक्षता में “मेरी माटी,मेरा देश” अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव सेहज़ल व जिला उपाध्यक्ष हीरा नंद शर्मा मंडल उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर, मंडल कार्यकारिणी सदस्य रणजीत ठाकुर, मंडल सोशल मीडिया संयोजक संजीव बंसल, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित चन्देल, बूथ अध्यक्ष  दिनेश ठाकुर, बूथ BLA दया राम, ग्राम केंद्र चेवा प्रभारी अमित शर्मा, ग्राम पंचायत अनहेच के उप प्रधान सन्दीप वर्मा जी विशेष रूप में उपस्थित रहें।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया अभियान मेरी माटी- मेरा देश अभियान के बारे में सभी को अवगत भी कराया गया। उन्होंने कहा- भारत के प्रत्येक नागरिक पर अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी है। यह अभियान पर्यावरण के लिए अमृत साबित होने वाला है। यह अभियान स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के बलिदान को याद करने व उनके आदर्शों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *