Home » धर्म » प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात,समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में

प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात,समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में

शिमला : प्रदेश में इस बार मौसम रंग बदल रहा है। प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि व हिमपात का समाचार है। बीते कल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। बीते चौबीस घंटे में हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा में बारिश और बर्फबारी हुई है।जिससे समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। चंबा के मणिमहेश में भी हल्की बर्फबारी हुई है। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में धौलाधार रेंज में ताजा हिमपात देखने को मिला है। वहीं, चंबा के भरमौर में पहाड़ों पर काफी बर्फ गिरी है। वीडियो और तस्वीरों में नजर आ रहा है कि कैसे भरमौर के ठीक सामने चोटिय़ां पूरी तरह सफेद हो गई हैं। गौरतलब है कि हिमाचल में सर्दियों की शुरुआत 15 सितंबर के बाद होती है।
मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने मंगलवार सुबह 10 बजे बुलेटिन जारी किया है, जिसके अनुसार, प्रदेश के पांच जिलों में बीते चौबीस घंटे में बारिश हुई है। इस दौरान शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, और कांगड़ा में बारिश हुई है. शिमला के कोटखाई, धर्मशाला और कुल्लू के आनी में ओले गिरे हैं. इसी तरह, सिरमौर के पांवटा साहिब और बिलासपुर में 46 एमएम, कांगड़ा के शाहपुर में 45 एमएम और मंडी के सुंदरनगर में 35 एमएम बारिश हुई है. चंबा में 27 एमएम, भरमौर में 22 और धर्मशाला में 38 एमएम पानी बरसा है।हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिन, 5 से सात सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र के निदेशक सुरेंद्र प़ॉल ने बताया कि लगातार बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में कमी आई है और कई जगह ओले भी गिरे. ओलावृष्टि से न्यूनतम तापमान गिरा है और इसी वजह से कुछ इलाकों में हल्का हिमपात हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *