सोलन : सोलन में दो साल से जीरकपुर से हो रही थी चिट्टे की सप्लाई, मीडिया से पत्रकार वार्ता के दौरान SP गौरव सिंह की ने बताया कि सोलन में दो साल से चिट्ठा सप्लाई करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने भूमिगत सप्लायर को भी दबोचा है। दरअसल, 23 अगस्त को पुलिस ने बसाल के 22 वर्षीय शिवम को 5.11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी शिवम ने बैकवर्ड लिंक का खुलासा किया था। पुलिस को पता चला कि शिवम से ये सप्लाई हरियाणा के पंचकूला के 36 वर्षीय सौरव पुत्र लक्ष्मी चंद द्वारा की जाती थी। शिवम की गिरफ्तारी के बाद लक्ष्मीचंद भूमिगत हो गया था। मोबाइल भी स्विच ऑफ कर रखा था। इसके बावजूद भी खाकी ने उसे पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

वहीं आरोपी सौरव को पाँच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर मुक़दमा की जाँच आगे बढ़ाई गई और उससे इस चिट्टे के सप्लायर के बारे में जाँच पड़ताल की गई जो यह पता चला कि ये चिट्टा की खेप को दिल्ली से एक नाइजीरियन स्मगलर से लेकर आया था जिससे यह पिछले कई सालों से चिट्टा की ख़रीद फ़रोख़्त कर रहा था। वही पुलिस को ये भी पता चला है कि आरोपी सौरव पंचकुला में अस्थायी तौर पर रह रहा था । इसका स्थायी पता उत्तम नगर दिल्ली में है। और आरोपी सौरव से पूछताछ में यह भी पता चला कि इसे हरियाणा पुलिस ने भी चिट्टे की तस्करी करते हुए पकड़ा था। इस चिट्टा की खेप के मुख्य सप्लायर नाइजीरियन को पकड़ने के लिए सोलन पुलिस की एक स्पेशल टीम गठित की गई जिसने पिछले कल दिल्ली जाकर आरोपी नाइजीरियन के ठिकाने का पता लगाके दबिश दी और आरोपी नाइजीरियन ONYEKA SAMUAL S/O SH IBEKEME R/O AMORKA CITY ABAKALIKI NIGERIA A/P UTTAM NAGAR DWARKA DELHI AGE 35 years, Nationality Nigeria को दिल्ली से गिरफ़्तार करके सोलन सदर थाना में लाया गया हैं। यह आरोपी पिछले कुछ सालों से दिल्ली में चिट्टा बेचने का व्यापार कर रहा था और यह चिट्ठे का एक बड़ा सप्लायर है। और यह भारत में ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से बिना पासपोर्ट वीजा के रह रहा था। इसके खिलाफ़ फ़ोरेनर एक्ट के अंतर्गत भी कार्यवाही की गई है। आरोपी द्वारा अपराध के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहन टू व्हीलर को भी पुलिस द्वारा ज़ब्त करके लाया गया है
उल्लेखनीय है कि सोलन पुलिस ने करीब डेढ़ महीने में बाहरी राज्यों के 17 चिट्टा सप्लायरों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये दिल्ली, पंजाब व हरियाणा के रहने वाले हैं।





