Home » ताजा खबरें » रिस्टोरेशन को लेकर सरकार की गति धीमी, इसे तेज करने की है जरूरत : जयराम ठाकुर

रिस्टोरेशन को लेकर सरकार की गति धीमी, इसे तेज करने की है जरूरत : जयराम ठाकुर

मंडी : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक बार फिर सरकार के रिस्टोरेशन कार्यों को लेकर निशाना साधा है। आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र छतरी के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का रिस्टोरेशन का काम धीमी गति से चल रहा है जबकि इसे तेज करने की जरूरत है। सड़कों की बहाली के लिए दिन रात काम करने की आवश्यकता है। करोड़ों की कीमत का सेब सड़कें बंद होने के कारण सड़ने की कगार पर पहुंच चुका है। बागवानों ने सेब की पेटियां पैक करके रखी हैं लेकिन यह पेटियां पैक ही रह जाएंगी। जयराम ठाकुर ने सरकार से इस दिशा में जल्द कार्रवाई की मांग उठाई है।

जयराम ठाकुर ने बताया कि छतरी बाजार में एक निजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बरसात के कारण ढहने की कगार पर पहुंच चुका है जिसमें करीब 30 दुकानें हैं। यदि इस कॉम्प्लेक्स को सही ढंग से नहीं गिराया गया और यह खुद गिरा तो फिर आसपास के घरों के गिरने का भी खतरा उत्पन्न हो जाएगा। इन्होंने इस संदर्भ में डीसी मंडी से बात करके इस भवन को व्यवस्थित ढंग से जल्द से जल्द गिराने की बात कही है। जयराम ठाकुर ने बताया कि सड़कें बंद होने के कारण छतरी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में राशन का संकट भी गहरा गया था। लेकिन जिला प्रशासन के साथ बात करने के बाद सेना के हैलिकॉप्टर के माध्यम से अब यहां पर राशन की किटें पहुंच गई हैं और लोगों को इससे थोड़ी राहत मिली है। सड़क सुविधा बहाल होने के बाद यहां राशन की कमी नहीं आएगी।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]