सोलन : सोलन शहर के साथ लगते रबोन में आई केयर केंद्र का शुभारंभ हुआ। आईजीएमसी और सोलन हॉस्पिटल में बतौर ऑप्थलमिक ऑफिसर सेवाए दे चुके मुकेश कश्यप ने समाज सेवा के भाव से अपने अनुभव का लाभ आमजन मानस को देने का निर्णय लिया है। मुकेश कश्यप ने बताया कि आई केयर सेंटर में आंखों की नजर जांच की सुविधा मिलेगी साथ यहां पर नजर के चश्मा भी बनाएं जाएंगे।

इसके अलावा यहां पर अच्छी गुणवत्ता की सनग्लास भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आई केअर सेंटर में जन सेवा के भाव से कार्य किया जाएगा ताकि आमजन को आंखों के उपचार पर भारी भरकम खर्च ना उठाना पड़े। मुकेश ने कहा कि आज की दौड़ में लोग स्मार्टफोन देखने के आदी है ऐसे में आंखों पर अधिक दवाब पड़ता है। इसके आंखों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। जरूरत पड़ने पर मोबाइल और कंप्यूटर का प्रयोग करने के लिए चश्मा हितकारी रहता है। वही बढ़ती उम्र में मोतियाबिंद जैसी समस्याएं भी हो जाती है। यदि इसका उपचार शुरू में ही किया जाए तो इससे कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन दोनों लोग आईफ्लू की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। इसके लिए आवश्यक है कि बार-बार हाथ धोनें के साथ ठंडे पानी से आंखों पर छींटे मारते रहने से आराम मिलता है। आई फ्लू के रोगी को अन्य लोगों से हाथ मिलाने बचना चाहिए और साथ ही तेज धूप से बचने के लिए काले चश्मा का भी उपयोग किया जा सकता है।





