Home » ताजा खबरें » हिमाचल में बढ़ रही शेट्टी टायफस केस, बीमारी से अब तक हुई 3 लोगों की मौत, 130 की मौत

हिमाचल में बढ़ रही शेट्टी टायफस केस, बीमारी से अब तक हुई 3 लोगों की मौत, 130 की मौत

शिमला : आसमानी आफत के साथ अब प्रदेश में स्क्रब टायफस (scrub typhus) के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश के सबसे अस्पताल आईजीएमसी (IGMC) शिमला में 590 लोगों के स्क्रब टायफस के टैस्ट किए गए हैं, जिनमें 130 लोग पॉजिटिव पाए गए और तीन लोगों की बीमारी के कारण अब तक मौत भी हो चुकी है।

इसके अलावा पीलिया के मामले और आई फ्लू (Eye Flu) के मामले भी बढ़ रहे हैं। पीलिया के 82 मामले सामने आ चुके हैं और आई फ्लू के भी 10 से 15 मामले आईजीएमसी में हर सामने आ रहे हैं।

आईजीएमसी के एमएस डॉ राहुल राव ने बताया कि बरसात के दिनों में स्क्रब टायफस के अधिक मामले सामने आते है पिछले लगभग 10 सालों से स्क्रब टायफस से सेंकड़ो लोगों की मौत हो चुकी है। स्क्रब टायफस एक जीवाणु से संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है, जो खेतों, झाडिय़ों व घर के आसपास घास में रहने वाले चूहों में पनपता है।

जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में फैलता है और स्क्रब टाइफस बुखार बन जाता है। लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए और इसके लक्षण दिखने पर तुरन्त स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]