Home » ताजा खबरें » चंद्रयान -3 अभियान की सफलता पर CM सुक्खू ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

चंद्रयान -3 अभियान की सफलता पर CM सुक्खू ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत के लिए यह ऐतिहासिक और यादगार क्षण हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी जीत है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी की स्थापना की थी, जिससे भारत के अंतरिक्ष अभियानों के लिए मजबूत नींव रखने का मार्ग प्रशस्त हुआ। वहीं प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर CM ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि लोग घर पर रहे आपदा की स्थिति में प्रशासन को सूचित करें। नदी-नालो के नजदीक न जाए। आगामी 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती हैं, गैर जरूरी सफर करने से परहेज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *