सोलन : बरसात में शहर के कई क्षेत्रों में भूस्खलन से मकानों को भारी क्षति पहुंची है . कई लोग बेघर हो चुके हैं इसके उपरांत अब नगर निगम नींद से जागी है और कार्रवाई करने के लिए मन बना लिया है .इसका खुलासा Friday को हुई नगर निगम की बैठक से हुआ है . क्योंकि अवैध निर्माण पर सख्ती बरतने के लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं . शहर के आसपास कई ऐसे भवन निर्मित हैं और निर्माणाधीन हैं जो सभी नियमों को ताक पर रखकर नगर निगम को अंगूठा दिखा रहे हैं . बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में बने अवैध भवनो की भी जांच होगी व उस पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी. नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि नगर निगम सोलन का हाउस आयोजित किया गया. उन्होंने कहा प्रदेश में आई आपदा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अवैध निर्माण पर पूर्णत्या प्रतिबंध लगाया जायेगा. साथ ही शहर में बने अवैध भवनो की जांच होगी व नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी. ताकि भवनो को सुरक्षित रखा जाये. उन्होने कहा कि नीचे से लेकर उपर तक भवनो की गिनती भी की जायेगी .
वहीं शहर के बुद्धिजीवीयों का ये भी कहना है कि अभी तक हुए अवैध निर्माण पर नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की और उन्हें नोटिस देकर निर्माण कार्य बंद क्यों नहीं करवाया गया . इसकी भी जांच अवश्य होने चाहिए जिससे भविष्य में किसी के सपनों का आशियाना जमींदोज ना हो और किसी जान या माल का नुकसान होने से बचाया जा सके





