Home » ताजा खबरें » Hariyali Teej 2023: आज हरियाली तीज पर बन रहे ये तीन विशेष योग बढ़ा रहे दिन का महत्व, जानें पूजन टाइमिंग

Hariyali Teej 2023: आज हरियाली तीज पर बन रहे ये तीन विशेष योग बढ़ा रहे दिन का महत्व, जानें पूजन टाइमिंग

Hariyali Teej in 2023: हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए सावन का महीना बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीन
में कई व्रत-त्योहार आते हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक है हरियाली तीज। सुहागिन महिलाओं के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हरियाली तीज हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल हरियाली तीज 19 अगस्त 2023, शनिवार को है।

हरियाली तीज से जुड़ी पौराणिक कथा-

मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। हरियाली तीज पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखती हैं। यह पर्व अखंड सौभाग्य से भी जुड़ा है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन माता पार्वती ने प्रकृति का रूप धारण कर भगवान भोलेनाथ के प्रेम में पूरी तरह लीन हो गईं थीं ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, महिलाएं इस दिन अपनी राशि के  अनुसार कपड़े पहनेंगी तो ज्यादा शुभ फलदायी होगा। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं।

हरियाली तीज शुभ मुहूर्त 2023:-

सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रारंभ 18 अगस्त को रात्रि 08 बजकर 03 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसका समापन 19 अगस्त को रात्रि 10:21 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार हरियाली तीज 19 अगस्त को होगी।

हरियाली तीज पर बन रहे तीन विशेष योग:-

इस साल हरियाली सिद्धि योग, बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग में मनाई जाएगी। रात्रि 8 बजकर 26 मिनट पर सिद्धि योग प्रारंभ होगा। 18 अगस्त को रात्रि 09.18 बजे समाप्त होगी। इसके अलावा कन्या राशि में चंद्रमा, मंगल और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग बनेगा, जिससे जातकों को कई शुभ परिणाम मिलेंगे। साथ ही सूर्य और बुध का मिलन पवित्र बुधादित्य योग का निर्माण करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]