कुंभ : महत्वपूर्ण कार्यों में स्मार्ट डिले की नीति बनाए रखेंगे. वादा पूरा करने का प्रयास करें. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे. सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. स्थितियां मिश्रित बनी रह सकती हैं. लोभ प्रलोभन प्रभाव में न आएं. जल्दबाजी में चर्चा समझौते न करें. अत्यधिक भार उठाने से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. नवीन प्रयासों में सहजता दिखाएंगे. आकस्मिकता बनी रह सकती है. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे.
धनलाभ- उद्योग व्यवसाय के प्रयास पूर्ववत् रहेंगे. अपरिचितों से दूरी रखेंगे. अफवाह से प्रभावित न हों. पेशेवरता बनाए रखें. बहकावे में न आएं. कार्य व्यापार में निरंतरता रखें. साहस संपर्क बनाए रखें. रुटीन संवारें. मितभाषी बने रहें. सूझबूझ और नियम बनाए रखेंगे. व्यवस्था पर भरोसा करेंगे. सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन रखेंगे. धैर्य विश्वास से परिणाम पाएंगे. मितभाषी रहें. बड़ों की सुनें.
प्रेम मैत्री- मन की बात सहजता से रखें. संबंधों में सामंजस्य बढ़ाएं. आवश्यक सूचना की प्राप्ति संभव है. भावावेश में प्रतिक्रिया न दें. सबको साथ लेकर चलें. प्रेम पक्ष मध्यम बना रहेगा. वाणी व्यवहार मधुर रखेंगे. गरिमा गोपनीयता पर जोर रहेगा. परिजन सहयोगी होंगे. उचित अवसर की प्रतीक्षा करें.
स्वास्थ्य मनोबल- खानपान सात्विक रखेंगे. तैयारी पर जोर बढ़ाएंगे. अंधविश्वास से बचें. विनम्रता से काम लें. जिद त्यागें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. योजनानुसार आगे बढ़ें.
शुभ अंक : 7 और 8
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
आज का उपाय : महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान प्रयोग बढ़ाएं. पीड़ितों की मदद करें.





