Home » ताजा खबरें » मुख्यमंत्री के सिरमौर प्रवास में आंशिक संशोधन, 11:15 तक पहुंचेगे सतौन

मुख्यमंत्री के सिरमौर प्रवास में आंशिक संशोधन, 11:15 तक पहुंचेगे सतौन

नाहन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 18 अगस्त शुक्रवार को सिरमौर जिला के प्रवास कार्यक्रम की समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन हुआ है। मुख्यमंत्री प्रातः सवा 11 बजे हेलीकॉप्टर से सतौन हेलीपैड पहुंचेंगे और 11:55 बजे अंबोण गांव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे तथा राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। इसके उपरांत 12:50 बजे कच्ची ढांक सड़क का निरीक्षण करेंगे व दोपहर 1:05 बजे सिरमौरी ताल में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री 1:30 बजे सीसीआई राजबन में स्थापित आपदा प्रभावित राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत गांव नारीवाला में दोपहर 1:50 बजे बाढ़ पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भेंट करेंगे तथा 2:25 बजे विश्राम गृह सतौन पहुंचेगें।

मुख्यमंत्री 2:30 बजे सतौन से नाहन के लिये रवाना होंगे। वह 3:10 बजे नाहन से कंडईवाला में 3:50 बजे बाढ़ प्रभावित स्थल का दौरा करेंगे। इसके उपरांत नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *