Home » ताजा खबरें » शिमला के हिमलैंड के पास भारी भूस्खलन यातायात अवरुद्ध

शिमला के हिमलैंड के पास भारी भूस्खलन यातायात अवरुद्ध

शिमला : प्रदेश में बीते 24 घंटों से हो रही मानसून की बारिश ने एक बार फिर ज़ह जीवन अस्त व्यस्त किया है। प्रदेश में जगह जगह भूस्खलन व जल भराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं। रविवार सुबह ही राजधानी शिमला के जतोग ढैढा के एक विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात कुछ देर के लिए बन्द हुआ तो दूसरी ओर हिमलैंड होटल के समीप भूस्खलन होने से टालेंड ओल्ड बस स्टैंड सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। भूस्खलन होने से एक भवन को खतरा पैदा हो गया है जिसे प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए खाली करवा दिया गया है। उधर, भारी बारिश से शिमला धर्मशाला NH-205 बिलासपुर के दकेश मंदिर के पास पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। भूस्खलन होने से इसकी चपेट में 2 ट्रक व एक मोटरसाइकिल आई है। प्रशासन ने यातायात को दालड़ा मोड़ से डाइवर्ट कर बेरी वाया खारसी भेजा जा रहा है। उधर, भारी बारिश ने मंडी में भारी तबाही मचाई है जगह जगह भूस्खलन का समाचार है इसके अलावा जलभराव जैसी तस्वीरें सामने आईं है लोगों के घरों में पानी घुस गया है इसके अलावा फोरलेन ने नदी का रूप ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12