Home » क्राइम » Breaking : हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 6 पुलिस जवानों सहित 8 की मौत…

Breaking : हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 6 पुलिस जवानों सहित 8 की मौत…

शिमला/चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद में बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे (Accident) का समाचार मिला है। दुर्घटना तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तराई पुल के नजदीक हुई है। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 8 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत होने से समूची घाटी में शोक की लहर है। वाहन में कुल 11 लोग सफर कर रहे थे। इसमें 9 पुलिसकर्मी थे। 6 पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 3 बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। इसके अलावा एक चालक व एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक उप निरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी के अलावा चार आरक्षियों की मौत हुई है। ये तमाम पुलिस कर्मी द्वितीय आईआरबीएन (2nd IRBN) सकोह में तैनात थे। सुबह 9 से 9ः30 बजे के बीच हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पहाड़ी से पत्थर गिरकर सीधा बोलेरो कैंपर (Bolero Camper) के चालक की गर्दन पर लगा। इसके बाद बेकाबू वाहन सीधे ही नदी में लुढ़क गया।

इसी बीच विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हंसराज ने लोक निर्माण विभाग पर तीखा हमला बोला है। हंसराज ने कहा कि चंबा-तीसा मार्ग पर दर्दनाक हादसे में पुलिस कर्मियों सहित दो स्थानीय लोगों की मौत हुई है। हंसराज ने कहा कि इस रोड़ को बंद करवाया गया था, लेकिन विभाग ने इसे पुनः बहाल कर दिया। पहाड़ लगातार गिर रहा था। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुरजोर मांग की है। सरकार ने इस हादसे को रोकने के लिए कोई एक्शन नहीं लिया था।

मृतक पुलिस कर्मियों की पहचान एसआई (SI) राकेश गौड़, हैड कांस्टेबल प्रवीण टंडन, कांस्टेबल कमलजीत, सचिन व अभिषेक के तौर पर हुई है। जबकि चालक की पहचान 39 वर्षीय चंदू राम के तौर पर हुई है। स्थानीय नागरिक की पहचान पंकज कुमार के तौर पर हुई है। शुरूआती जानकारी में चार जवानों के घायल होने की सूचना थी, इनमें से एक ने बाद में दम तो़ड़ दिया।

इसी बीच द्वितीय आईआरबीएन के कमांडेंट खुशहाल चंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वाहन में बटालियन के 9 जवान सफर कर रहे थे। इसमें चालक व स्थानीय व्यक्ति सहित कुल 11 सवार थे। उन्होंने बताया कि सब इंस्पेक्टर व हैड कांस्टेबल सहित कुल 6 पुलिस जवानों की मौत हुई है। इसके अलावा तीन घायल हैं।

इसी बीच द्वितीय आईआरबीएन के कमांडेंट खुशहाल चंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वाहन में बटालियन के 9 जवान सफर कर रहे थे। इसमें चालक व स्थानीय व्यक्ति सहित कुल 11 सवार थे। उन्होंने बताया कि सब इंस्पेक्टर व हैड कांस्टेबल सहित कुल 6 पुलिस जवानों की मौत हुई है। इसके अलावा तीन घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *