Home » Uncategorized » डाॅ. शांडिल ने अवरूद्ध सम्पर्क मार्गों की शीघ्र बहाली के दिए निर्देश

डाॅ. शांडिल ने अवरूद्ध सम्पर्क मार्गों की शीघ्र बहाली के दिए निर्देश

सोलन।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए है कि सोलन विधानसभा क्षेत्र सहित ज़िला में विभिन्न अवरूद्ध सम्पर्क मार्गों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों को शीघ्र बहाल किया जाए। डाॅ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओच्छघाट तथा नौणी में भारी वर्षा के कारण प्रभावितों से बातचीत करने के उपरांत विभिन्न विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।
नौणी स्थित बायोजैम साइंस टफिक के एमडी मुकेश और सौरभ गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आज एक लाख रुपए का चेक भेंट किया।
उन्होंने कहा कि हालांकि लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड एवं अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिन-रात कार्य कर सड़कों, जल एवं विद्युत परियोजनाओं इत्यादि को बहाल कर दिया है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कुछ मार्ग अवरूद्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसानों-बागवानों एवं छात्रों सहित रोगियों के लिए इन मार्गों का खुलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन मार्गों की शीघ्र-अतिशीघ्र बहाली सभी को राहत प्रदान करेगी।
डाॅ. शांडिल ने कहा कि सभी प्रभावितों को राहत प्रदान करना एवं उनका पुर्नवास समयबद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]