सोलन : सोलन पुलिस की SIU टीम ने ड्रग पेडलर आरोपी निहाल ठाकुर S/O राम लाल R/O गांव अणू डा0 ओच्छघाट तह0 व जि0 सोलन को हीरोइन बेचने का और चिट्ठा का धन्धा करने का आरोप था, जिसके बाद पुलिस ने उस के कमरे की तलाशी ली तो वहां से 20.65 ग्राम चिट्टा / हैरोईन ब्रामद हुई ।
जिस पर धारा 21 ND&PS Act, थाना सदर में अभियोग पंजीकृत करके आरोपी से इस खेप के सप्लायर की जानकारी जुटाई गई। आरोपी ने बताया कि वह इस खेप को इसके सप्लायर से 58000 रू में खरीद कर लाया था जो इस सप्लायर का नाम 27 वर्षीय पवनप्रीत पुत्र श्री रेशम सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब का रहने वाला है। जिसको सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा कल मोहाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी निहाल ठाकुर पुलिस रिमांड पर है और आरोपी पवनप्रीत को न्यायालय में पेश करके रिमांड लिया वह पुलिस द्वारा आगामी जांच जारी है।





