Home » ताजा खबरें » हिमाचल राज्य सहकारी बैंक व SJVN ने आपदा राहत कोष के लिए दिया अंशदान

हिमाचल राज्य सहकारी बैंक व SJVN ने आपदा राहत कोष के लिए दिया अंशदान

शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (State Cooperative Bank) के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम ने वीरवार को मुख्यमंत्री (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष-2023 (Relief Fund) के लिए बैंक की ओर से 7,06,18,702 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से प्रभावित परिवारों को सहायता मिलेगी। समाज का हर वर्ग इस कठिन समय में मदद के लिए आगे आ रहा है, जिसके लिए राज्य सरकार उनकी आभारी है।

सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने निगम की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के दृष्टिगत आपदा राहत कोष-2023 के लिए मुख्यमंत्री को 2,55,00,000 रुपये की राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी (OSD) रितेश कपरेट, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, बैंक के प्रबंधन निदेशक शरवन मांटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]