Home » ताजा खबरें » किन्नौर में वाहन पर गिरा पत्थर, BDO कार्यालय के अकाउंटेंट की मौत, तीन घायल

किन्नौर में वाहन पर गिरा पत्थर, BDO कार्यालय के अकाउंटेंट की मौत, तीन घायल

रिकांगपिओ : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के बडा कम्बा संपर्क मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने की सूचना मिली है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक वाहन (HP 26A-5500) पर पत्थर गिरने से वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है। हादसे में तीन के घायल होने की सूचना भी मिली है। मृतक व घायल ड्यूटी के लिए भावानगर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।मृतक की पहचान विकास खंड कार्यालय भावनगर में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत राकेश कुमार के तौर पर हुई है, जबकि घायलों को मामूली चोटें आई है, जिन्हें पीएचसी (PHC) बड़ा कम्बा में प्राथमिक उपचार दिया गया। मृतक अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी व बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]