Home » ताजा खबरें » 23 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ करेंगे राज्यपाल

23 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ करेंगे राज्यपाल

चंबा : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल (Governor) शिव प्रताप शुक्ला 23 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2023 (International Minjar Fair) का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल 22 जुलाई को सायः  चंबा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा। 23 जुलाई को राज्यपाल सुबह 9:30 बजे श्री लक्ष्मी नारायण जी को मिंजर अर्पित करने के पश्चात चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला का विधिवत शुभारंभ करेंगे। दोपहर बाद 4 बजे राज्यपाल श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित होने वाली श्री राम कथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

इसके पश्चात वह सांय चामुंडा माता मंदिर का दौरा करेंगे। मिंजर मेला-2023 की पहली सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उपायुक्त ने यह भी बताया कि 24 जुलाई को राज्यपाल सुबह 8:55 पर भूरी सिंह संग्रहालय चंबा का दौरा करेंगे। उसके उपरांत 9:40 बजे चंबा चौगान में प्रशासन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेंगे।

राज्यपाल महोदय 12 बजे चंबा से खजियार जाएंगे और दोपहर बाद पठानकोट की ओर रवाना होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]