Home » ताजा खबरें » हिमाचल BJP अध्यक्ष राजीव बिंदल ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, छह पुराने नेताओं पर जताया विश्वास, जानिए ?

हिमाचल BJP अध्यक्ष राजीव बिंदल ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, छह पुराने नेताओं पर जताया विश्वास, जानिए ?

शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद संभालते के बाद अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा के 17 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

देश राज शर्मा को हमीरपुर की कमान दी गई है। उन्हें बलदेव शर्मा की जगह भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर नई जिम्मेवारी मिली है। देश राज शर्मा इससे पहले भी जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर शानदार तरीके से जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बूथ अध्यक्ष से शुरू हुआ उनका सफर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष तक पहुंचा है। 1977 में उन्होंने जनता पार्टी की सदस्यता ली। 1980 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 1882 में बमसन युवा मंडल में काम किया। इस बीच वह बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र अध्यक्ष भी रहे।

2000 में वह बमसन मंडल भाजपा के महामंत्री बने। वह 2008 में बमसन मंडल भाजपा अध्यक्ष पद पर रहे। 2008 में जिला भाजपा संगठन मंत्री 2009 में जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए। सहकारिता क्षेत्र में भी उनका प्रदेश स्तर पर नाम है। पर भाजपा के विजय बहल, कैप्टन रंजीत सिंह राणा, सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान, बड़सर से माया शर्मा, भोरंज से कमलेश कुमारी, डॉक्टर अनिल धीमान नादौन से विजय अग्निहोत्री ने बधाई दी है।

अन्य जिलों की बात करें तो  धीरज नरयाल को चंबा, सचिन शर्मा कांगड़ा, रमेश राणा नूरपुर, संजीव शर्मा देहरा, हरिदत्त शर्मा पालमपुर, राजेंद्र बौद्ध लाहौल-स्पीति, अरविंद चंदेल कुल्लू, निहाल चंद मंडी, हीरा लाल सुंदरनगर, बलबीर चौधरी ऊना, स्वतंत्र संख्यान बिलासपुर, रत्न सिंह पाल सोलन, विनय गुप्ता सिरमौर, अरुण फाल्टा महासू, प्रेम ठाकुर शिमला, यशवंत नेगी को किन्नौर जिला अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *