Home » ताजा खबरें » वाहन चोरों पर सोलन पुलिस ने कसा शिकंजा…

वाहन चोरों पर सोलन पुलिस ने कसा शिकंजा…

सोलन : सोलन पुलिस द्वारा बाइक चोरी गैंग के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है जिसमे थाना कसौली से चोरी रॉयल एनफील्ड बाइक पहले ही बरामद की जा चुकी है और अब थाना धर्मपुर में चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बाइक और चंडीगढ़ के सेक्टर 39 से चुराई गई splendor बाइक को भी अब परवाणु पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। जिसकी FIR सेक्टर 39 चंडीगढ़ थाने में दर्ज की गई है।

बता दें कि चोरों ने इन बाइकों को चुराने के लिए स्प्लेंडर बाइक का इस्तेमाल किया था। अभी तक इन मुकदमों में आरोपी साहिल और अरमान को गिरफ्तार किया गया है। और एक अन्य नाबालिग आरोपी को सुपुर्द किया गया है जो इनको न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लिया जा रहा है। इन मुकदमों में आगामी तफ्तीश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *