Home » ताजा खबरें » Opposition Meet: 2024 की तैयारी के लिए विपक्षी दलों की बेंगलुरु में महाबैठक आज, ये पार्टियां होंगी शामिल

Opposition Meet: 2024 की तैयारी के लिए विपक्षी दलों की बेंगलुरु में महाबैठक आज, ये पार्टियां होंगी शामिल

Opposition Meet in Bengaluru: अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को टक्कर देने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं. इसी कड़ी में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होने जा रही है. जिसमें आम आदमी पार्टी समेत 24 पार्टियों के नेता शामिल होंगे. इससे पहले जून में विपक्षी दलों की पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में हुई थी.  नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई पटना बैठक में चुनाव को लेकर कोई नीति तैयार न होने की वजह से बेनतीजा रही थी और बैठक में शामिल दलों के बीच कोई भी आम सहमति न बन पाने की वजह से जुलाई में दोबारा बैठक बुलाई गई. इस लिए विपक्षी दलों की ये महाबैठक खास होने वाली है.

कांग्रेस की ओर से बुलाई गई इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी प्रमुख और छोटे विपक्षी दलों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. इस बैठक में कम से कम 24 गैर बीजेपी दलों दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. बैठक से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, रणदीप सुरजेवाला और राज्य के गृह मंत्री परमेश्वर ने तैयारियों का जायजा लिया. गौरतलब है कि विपक्ष की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी जिसमें 15 दलों ने नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई थी.

दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं क्योंकि पहली बैठक के बाद महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला. जिसके चलते विपक्षी एकता की दूसरी बैठक की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा. विपक्षी एकता में शरद पवार अब तक बड़े नेता के तौर पर देखे जा रहे थे लेकिन अब वह पारिवारिक टूट के साथ पार्टी बचाने की जद्दोजहद से जूझ रहे हैं.

डिनर में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में आयोजित होने वाली इस बैठक के डिनर कार्यक्रम में शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी. हालांकि ममता बनर्जी 18 जुलाई की बैठक में हिस्सा लेंगी. कांग्रेस नेता वेणुगोपाल के मुताबिक, 17 जुलाई को अपेक्षाकृत अनौपचारिक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा इसके अगले दिन यानी मंगलवार को औपचारिक बैठक होगी. 18 जुलाई को विपक्ष 2024 में अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने की अपनी योजनाओं पर विस्तार से रणनीति बनाएगा.

केजरीवाल, उद्धव ठाकरे समेत ये नेता होंगे शामिल

विपक्षी पार्टियों की दूसरी बैठक में आम आदमी पार्टी शामिल होगी. हालांकि इसके पहले आप ने चेतावनी दी थी कि अगर कांग्रेस दिल्‍ली अध्‍यादेश पर अपना रुख नहीं दर्शाती तो आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी. हालांकि, रविवार को ही कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “हम इसका (केंद्र के अध्यादेश) का समर्थन नहीं करने जा रहे हैं.” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वे (आप) कल बैठक में शामिल होने जा रहे हैं. अध्यादेश पर हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है. हम इसका समर्थन नहीं करने जा रहे हैं.

खबरों के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगी. हालांकि वह पटना बैठक में गैरमौजूद थीं. राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को ही पुष्टि की थी कि वह और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल होंगे. इनके अलावा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी इस बैठक में शामिल होंगे.

8 नए दल भी होंगे बैठक में शामिल

सूत्रों के मुताबिक, आठ अन्य दल, जो पटना में पहली विपक्षी बैठक का हिस्सा नहीं थे. वे भी बेंगलुरु में होने वाली बैठक में शामिल होंगे. जिसमें मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK), कोंगु देसा मक्कल काची (KDMK), विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUSL), केरल कांग्रेस (जोसेफ). ) और केरल कांग्रेस (मणि) भी बैंगलुरु में होने वाली बैठक का हिस्सा होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]