Home » ताजा खबरें » युवाओं को खूब पसंद आ रहा पहाड़ी गीत “फोनो रा चस्का”

युवाओं को खूब पसंद आ रहा पहाड़ी गीत “फोनो रा चस्का”

सोलन : हिमाचली लोकगायक ठाकुर प्रकाश सुनाई व अनिल नेगी का नया पहाड़ी गीत “फोनो बे मोबाइलो दा न चस्का लागा गोरिये”आजकल युवाओं को पसंद आ रहा है। इस पहाड़ी गीत के माध्यम से युवाओं के मोबाइल प्रेम का बखूबी चित्रण किया गया है। इसमें ठाकुर प्रकाश सुनाई के अलावा अनिल नेगी ने भी अपना स्वर दिया है। इस पहाड़ी गीत को लिखा है अंकित चौहान ने और संगीतबद्ध किया है नवीन नेगी व राजेश गंर्धव ने।

लोकगीत का फिल्मांकन नवीन नेगी ने किया है। वीडियो में आपको लोकगीत के गायक ठाकुर प्रकाश सुनाई अनिल नेगी के अलावा पूजा चौहान व मीनाक्षी ठाकुर का सुंदर डांस भी देखने को मिलेगा। प्रकाश एचआरटीसी वर्कशॉप सोलन में करता है काम ठाकुर प्रकाश सुनाई उर्फ प्रकाश चौहान मूलत: सिरमौर जिला की शिलाई विधान सभा क्षेत्र की कमरऊ तहसील के पभार गांव के रहने वाले हैं। प्रकाश एचआरटीसी सोलन में पिछले 8 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगीत का शौक बचपन से हैं और इसे जिंदा रखा है। अपनी सरकारी सेवा के बाद जो समय मिलता है, उसमें वह संगीत का रियाज करते हैं और प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर होने वाले मेलों की सांस्कृतिक संध्याओं में भी अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। इंडियन आइडल के मंच तक पहुंच चुके हैं प्रकाश… प्रकाश ने बताया कि अब तक उनकी आवाज में पांच गीत आ चुके हैं और मोबाइल का चस्का उनका छटा गीत है, जो हाल ही में लांच हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंडियन आइडल में भी अपनी प्रस्तुति दी है। यहां यह तीसरे राउंड तक पहुंचे हैं। इसके लिए व अपने पिता दलीप चौहान और अपनी माता के अभारी हैं, जिनके मार्गदर्शन और आर्शिवाद से वह संगीत के क्षेत्र में अपना मुकाम बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *