सोलन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि सोलन जिला के कुमारहट्टी-नाहन रोड़ पर रूंदन घोड़ो नामक स्थान पर भयानक दृश्य पैदा हुआ जब चट्टाने, मलवा और 100 से अधिक चील के पेड़ एक साथ बहते हुए लोगों के घरों में जा घुसे, उन्होंने बताया कि एक घर जिसमें दो परिवार प्रवासी मजदूरों के थे, वो पूरी तरह मलवे से दब गया जिन्होनें भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं दूसरा परिवार जिसकी पूरी छत मलवे में दब गई। वहीं साथ ही एक घर के लैन्टर, गाड़ी और स्कूटर खड़ा था, वो भी मलवे में दब गया। उन्होंने बताया कि घर के लोग व परिवार के लोग बेघर होकर सड़क पर खड़े हैं और आसपास के घरों की भी यही स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि सोलन में 50-60 साल के इतिहास में शहर के बीचों बीच ऐसी पहली बार भयावह त्रासदी हुई। सोलन के शामती क्षेत्र में अचानक बादल फटा जिसके कारण जमीन धंस गई। बहुत बड़ी-बड़ी चट्टाने उपर से नीचे को लुड़कते हुए लोगों के आशियानों को ध्वस्त करते हुए राजगढ़ रोड़ पहुंच गई और कुछ स्थानों पर राजगढ़ रोड़ क्राॅस करके निचली तरफ बने हुए मकानों को हिला गई। इस क्षेत्र में 30 से अधिक बड़े-बड़े मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जिनको तुरंत खाली करवा लिया गया जिनमें से एक भी मकान बचने वाला नहीं है। सबके पिलर और बिम्स टूटकर दायने-बायें हो गए हैं। यह बहुमंजिला इमारतें किसी भी समय गिर सकती हैं और गिरने पर साथ सटी और अधिक इमारतों को भी गिरा सकती हैं।
तीन बहुमंजिला इमारतें पूरी तरह जमींदोज हो गई जिनकी केवल छतें दिखाई दे रही है।सात परिवार ऐसे हैं जो अत्यंत निर्धन है जिनके घरों पर चट्टाने गिरी। जिन्होनें मध्य रात्रि में दौड़कर अपनी जाने बचाई। उनका समस्त सामान उन्हीं घरों में दफन हो गया। ये सभी अत्यंत निर्धन लोग हैं और बहुधा बीपीएल परिवार हैं। भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सभी प्रभावित परिवारों से मिलना हुआ। उन्हें साथ लेकर जिलाधीश महोदय से मिलवाया गया और आग्रहपूर्वक कहा गया कि भरपूर सहायता प्रशासन की ओर से की जानी चाहिए। 29 गरीब लोगों को हमारे कार्यकर्ताओं ने जटोली आश्रम में आग्रह करके वहां ठहराया। आगामी व्यवस्था के लिए मण्डल प्रयास करेगा।





