रिकांगपिओ : निचार तहसील के यांगपा सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक कार खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार इसमें 6 लोग सवार थे। ये कार काफनू से यांगपा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार यांगपा चौकी के पास पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल है। स्थानीय लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है





