Home » ताजा खबरें » विपक्षी दलों की बैठक अब शिमला में नहीं बेंगलुरु में होगी, जानिए क्यों ?

विपक्षी दलों की बैठक अब शिमला में नहीं बेंगलुरु में होगी, जानिए क्यों ?

शिमला : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों की महाबैठक अब शिमला में नहीं बल्कि बेंगलुरु में होगी। पहले यह बैठक शिमला में होनी प्रस्तावित थी लेकिन अब यह बैठक 13 व 14 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार है लेकिन विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए बेंगलुरु को चुना गया है। गौर हो कि कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी दलों के नेताओं ने शामिल होकर एकजुटता का संदेश दिया था, ऐसे में अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को ही बैठक के लिए चुना गया है।पहाड़ी राज्य हिमाचल का मौसम भी शिमला में होने वाली प्रस्तावित बैठक के स्थगित होने का कारण माना जा रहा है। देखा जाए तो प्रदेश में मानसून सक्रिय है और इस बार जुलाई माह में ज्यादा वर्षा की संभावना बनी हुई है। ऐसे में विपक्षी दलों की बैठक में कोई व्यवधान न पड़े, उसे देखते हुए बेंगलुरु को बैठक के लिए चुना गया है। मानसून के दौरान धुंध रहती है, जिससे एयर कनैक्टीविटी भी प्रभावित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]