Home » ताजा खबरें » आज एक घंटे के लिए बंद रहेगा चंडीगढ़ – मनाली NH, जानिए क्या है वजह ?

आज एक घंटे के लिए बंद रहेगा चंडीगढ़ – मनाली NH, जानिए क्या है वजह ?

मंडी : चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी के 6 मील के पास भूस्खलन के कारण गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाने के लिए कल यानी शुक्रवार को एक घंटे यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। इस संदर्भ में मंडी जिला पुलिस ने आदेश जारी करके लोगों से सहयोग की अपील की है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक मंडी से पंडोह के बीच हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा जबकि बड़े वाहन पूरी तरह से रोक दिए जाएंगे। छोटे वाहनों में मंडी से कुल्लू की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया कटौला भेजा जाएगा, जबकि कुल्लू से मंडी की तरफ आने वाले वाहनों को पंडोह से वाया गोहर-चैलचौक भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस की तरफ से भ्यूली पुल और पंडोह बाजार में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा जो लोगों को सही मार्ग का दिशा दिखाएंगे। इसके अलावा बड़े वाहनों के कारण जाम न लगे, इसके लिए अधिकतर वाहनों को हाईवे के किनारे खुले स्थानों पर रोकने की योजना बनाई गई है। लोगों से अपील है कि वे इस दौरान पुलिस को सहयोग करें, क्योंकि यह कार्य लोगों की सुविधा के लिए ही किया जा रहा है।

बता दें कि बीती 25 जून को भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया था। अवरुद्ध हुए नेशनल हाईवे को 26 जून की शाम को यातायात के लिए एकतरफा बहाल किया गया था। 27 जून को दो घंटों के हाईवे पर यातायात बंद करके इसे दोतरफा अस्थायी तौर पर बहाल किया गया था। लेकिन पहाड़ी से गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें अभी भी हाईवे के किनारे मौजूद हैं जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है और खतरा भी बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]