Home » ताजा खबरें » वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में होंगे 5 मैच

वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में होंगे 5 मैच

शिमला : भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी हो गया है। 46 दिनों तक चलने वाला टूर्नामेंट में 48 मैच 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे। विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2019 वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड से मैच होगा। मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। वनडे वर्ल्ड कप 2023 राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। लीग स्टेज में प्रत्येक टीम एक दूसरे से एक-एक मैच खेलेगी। एक टीम कुल 9 मैच खेलेगी। टॉप-4 टीमें नॉकआउट में क्वालिफाई करेंगी। ग्रुप चरण का अंतिम मैच 12 नवंबर को कोलकाता में इंग्लैंड का पाकिस्तान से होगा। पहला सेमीफाइनल बुधवार 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा सेमीफाइनल अगले दिन कोलकाता में होगा। दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व डे होगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा और 20 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है। तीनों नॉकआउट मैच डे नाइट होंगे। ये तीनों मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *