Home » ताजा खबरें » लोकसभा चुनाव में होगी कांग्रेस की हार की हैट्रिक : अनुराग ठाकुर

लोकसभा चुनाव में होगी कांग्रेस की हार की हैट्रिक : अनुराग ठाकुर

ऊना : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा द्वारा 30 मई से 30 जून तक चलाए जा रहे जनसंपर्क से जनसमर्थन महा अभियान के तहत सोमवार को केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ऊना जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव समूर कलां में स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना पूर्व, मंत्री वीरेंद्र कंवर पूर्व विधायक बलबीर चौधरी और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर रामकुमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के जनसंपर्क से जनसमर्थन अभियान को सफल बताते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा को जनता का रिस्पॉन्स मिल रहा है उससे पता चलता है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभालने वाले हैं।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा भाजपा को लगातार तीन चुनाव में मिली हार के बाद लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ करने के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में पहले भी लोकसभा चुनाव में दो बार 4-0 से हार चुकी है और तीसरे चुनाव में भी कांग्रेस का यही हाल होने वाला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार की हैट्रिक इस बार कांग्रेस अवश्य बनाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *