Home » Uncategorized » योग भारत की विश्व को अमूल्य देन: शर्मा

योग भारत की विश्व को अमूल्य देन: शर्मा

सोलन।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सोलन के सीनियर सेकंडरी स्कूल डगशाई में मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने अनुलोम-विलोम,कपालभाती, चक्र आसन, शीर्ष आसन, वृक्ष आसन समेत अन्य आसन भी किए। इसमें स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स व स्कूल के सभी अध्यापकों ने योग किया। स्कूल के प्रिंसिपल कमल किशोर शर्मा ने कहा कि योग भारत की विश्व को अमूल्य देन है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से न केवल व्यक्ति मानसिक, शारीरिक व अध्यात्मिक तौर पर सशक्त होता है बल्कि विभिन्न रोगों से लडऩे में शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती हैं। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए परिवार और समाज को भी जोडऩे का आहवान किया।
स्कूल की एनसीसी एएनओ अंजना ठाकुर ने बताया कि योग कार्यक्रम में स्कूल के 49 कैडेट्स ने भी भाग लिया। इस मौके पर सभी एनसीसी कैडेट्स को रिफरेशमेंट भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]