Home » Uncategorized » जिला स्तरीय छात्र युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 20 जून को राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

जिला स्तरीय छात्र युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 20 जून को राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

सोलन।वरिष्ठ माध्यमिक विद्याल नाहन में किया गया। इस प्रतियोगिता में सिरमौर के 14 शिक्षा खंडों ने भाग लिया। जिसमें शिक्षा खंड नारग के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब आदर्श विद्यालय नारग राज्य स्तर पर जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगा जो बहुत ही हर्ष का विषय है। नारग के 40 छात्रों ने संसद में राष्ट्रपति, सांसदों, सभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री,नेता प्रतिपक्ष, केबिनेट व राज्य मंत्री की भूमिकाओं में कार्यवाही को सफलतापूर्वक व दिलचस्प तरीके से प्रदर्शित किया।
विपक्षी दलों द्वारा सत्ता पक्ष पर देशहित व लोकहित से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रश्न किए गए व साथ ही सरकार की कार्य प्रणाली को लेकर तंज भी कसे गए।संसद की कार्यवाही को उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहा गया।
इस उपलब्धि पर पूरे नारग क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कुछ समय पूर्व ही इसी विद्यालय के होनहार छात्र आकर्ष सिंह व्यास ने डिजिटल बाल मेला के अंतर्गत “बच्चों की सरकार कैसी हो” में चुने जाने पर शिमला में भाग लेकर विद्यालय का नाम ऊंचा किया था।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्री रोहित वर्मा व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री हरीश शर्मा व सदस्यों ने इस उपलब्धि पर सभी बच्चों, इनके प्रशिक्षकों श्रीमती माधुरी शर्मा (प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान) व श्री कपिल देव अत्री ( कला अध्यापक), सभी सहयोगी शिक्षकों व पूरे विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]