Home » ताजा खबरें » आजादी के अमृत महोत्सव पर शिमला में पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

आजादी के अमृत महोत्सव पर शिमला में पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

शिमला : आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष के चलते विभिन्न युद्धों में हिस्सा लेने वाले शिमला जिला के पूर्व सैनिकों को शुक्रवार को शिमला में सैनिक कल्याण कार्यालय में सम्मानित किया गया। समारोह में शिमला के तीन पूर्व सैनिकों लेफ्टिनेंट कर्नल दौलत सिंह चौहान (राजपूत रेजिमेंट), सूबेदार मेजर (हॉनरेरी कैप्टन) शाम लाल शर्मा, व हवलदार शमशेर सिंह (कोर्प्स ऑफ सिग्नल्स) को सैनिक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इन सैनिकों ने 1971 के भारत पाक युद्ध, कारगिल युद्ध में अद्वितीय साहस का परिचय दिया था। पूर्व सैनिकों ने कहा की आज की पीढ़ी सैनिकों के योगदान को भूलती जा रही है। सैनिकों को आम आदमी की तरह कार्यालयों में अपने काम के लिए धक्के खाने पड़ते हैं। सैनिकों को सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *