Home » Uncategorized » राजनीतिक रोटियां सेंकने चंबा गए हैं जयराम: जगत नेगी

राजनीतिक रोटियां सेंकने चंबा गए हैं जयराम: जगत नेगी

शिमला : चंबा में मनोहर हत्याकांड में धरने पर बैठे पूर्व सीएम जय लराम ठाकुर को बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने और राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अपने इसी मकसद को साधने चंबा जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जयराम ठाकुर को इस घटना के पीछे आतंकी कनेक्शन की जानकारी थी तो उन्होंने 1998 से अब तक छुपाई क्यों? इतनी बड़ी जानकारी छुपाने के लिए जयराम ठाकुर पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। पांच साल सत्ता में रहे और अवैध कब्जे की बात आज उठा रहे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि वह सांप्रदायिक तनाव बढ़ाना चाहते हैं और राजनीतिक रोटियां सेंकने चम्बा गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *