Home » ताजा खबरें » जगजीत नगर स्कूल के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

जगजीत नगर स्कूल के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

सोलन : धरती को इंसान के रहने योग्य बनाने के लिए प्रकृति व पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए। पर्यावरण और धरती जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी चीजें उपलब्ध कराती है, जैसे सांस लेने के लिए हवा और पेट भरने के लिए भोजन पानी। हालांकि धरती को जीने के लिए एक अच्छे वातावरण की जरूरत होती है
प्रकृति हमें जीने के लिए बहुत कुछ देती है हालांकि इंसान बदले में प्रकृति का दोहन करता है और पर्यावरण को प्रदूषित करता है। इसी दिवस के अवसर पर आज सीनियर सेकंडरी स्कूल जगजीतनगर में पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल सुधीर शर्मा ने की। इस मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों से अपील की कि वह पर्यावरण के संरक्षण के लिए पलास्टिक का प्रयोग न करें। इस मौके पर भाषण, नारालेखन, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता काआयोजन किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]